दिल्ली/एनसीआर

सोनिया गांधी के ‘प्लान बी’ का हिस्सा हैं दिग्विजय सिंह

नई दिल्ली: राजस्थान में आए सियासी संकट के बाद से अब तक यह साफ नहीं है कि अशोक गहलोत कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करेंगे या नहीं। आज उनकी सोनिया गांधी से मुलाकात भी होने वाली है और इसके बाद कुछ अहम फैसला हो सकता है। इस बीच बुधवार को अचानक ही खबर आई थी कि दिग्विजय सिंह भी कांग्रेस अध्यक्ष के चुनवा में उतरेंगे, लेकिन अब तक यह साफ नहीं है कि वह कब और किसके समर्थन से पर्चा दाखिल करने वाले हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि दिग्विजय सिंह को अध्यक्ष के चुनाव में उतारने का ऐलान सोनिया गांधी का ‘प्लान बी’ भी हो सकता है।

कि दिग्विजय सिंह को वेट ऐंड वॉच मोड में रखा गया है। अशोक गहलोत की सोनिया गांधी से मीटिंग में यदि उनके अध्यक्ष के चुनाव लड़ने पर सहमति नहीं बनती है तो दिग्विजय सिंह उतर सकते हैं। लेकिन माना जा रहा है कि दिग्विजय सिंह का नाम ही इसलिए चलाया गया ताकि अशोक गहलोत दबाव में आएं। हाईकमान यह नहीं दिखाना चाहता कि उसके पास अध्यक्ष के तौर पर विकल्पों की कमी है। अशोक गहलोत को हाईकमान ने सख्त संदेश दिया है और दूसरी तरफ दिग्विजय सिंह का नाम आगे किया गया है। माना जा रहा है कि इससे राजस्थान के मुख्यमंत्री दबाव में आ सकते हैं और खुद को अनुशासित कांग्रेसी साबित करने के लिए अध्यक्ष चुनाव लड़ सकते हैं।

अशोक गहलोत कुछ शर्तों के साथ सीएम पद छोड़ने के लिए भी राजी हो सकते हैं। अशोक गहलोत बुधवार की रात को दिल्ली पहुंचे हैं और आज उनकी सोनिया गांधी से मुलाकात होनी है। कहा तो यहां तक जा रहा है कि सोनिया गांधी से अशोक गहलोत लगातार मिलने का टाइम बुधवार को मांग रहे थे, लेकिन मौका नहीं मिला। इससे समझा जा सकता है कि वफादारों की श्रेणी में रहे अशोक गहलोत के बगावती रुख को हाईकमान ने कैसे अपमान के तौर पर लिया है।

JAN EXPRESS

जन एक्सप्रेस न्यूज़ – सच दिखाने की ज़िद हमारा उद्देश्य है आपको सही और निष्पक्ष खबरों से जोड़ना। जन एक्सप्रेस न्यूज़ यूट्यूब चैनल पर आप पाएंगे ताजा खबरें, विशेष रिपोर्ट, और सामाजिक मुद्दों पर गहन विश्लेषण। यहां हर खबर को पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ पेश किया जाता है। हम आपकी आवाज़ को बुलंद करने और समाज के हर कोने से जुड़ी सच्चाई को उजागर करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। राजनीति, समाज, शिक्षा, और मनोरंजन से जुड़ी हर खबर के लिए जुड़े रहें जन एक्सप्रेस न्यूज़ के साथ। 📢 सच दिखाने की ज़िद, हर सच के साथ! सब्सक्राइब करें और हर खबर से अपडेट रहें।
Back to top button