उत्तराखंड

डबल इंजन सरकार में आ गई तकनीकी खराबी?

देहरादून: पार्टी के प्रदेश महामंत्री ने खुद संगठन को इसकी जानकारी दी है। दरअसल भाजपा प्रदेश संगठन ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुनने के लिए हर विधानसभा और लोक सभा क्षेत्र में कार्यक्रम आयोजित किए थे।

इसमें सभी सांसदों की ड्यूटी लगाई गई थी। कार्यक्रमों में सांसदों के समन्वय का जिम्मा पार्टी के प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र सिंह बिष्ट को दिया गया था। उनकी ओर से तैयार किए गए कार्यक्रम में सभी सांसदों और मन की बात के लिए चिह्नित स्थान का जिक्र किया गया है। लेकिन टिहरी सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह के नाम के आगे लिखा गया है कि उनसे संपर्क नहीं हो पाया।

इससे सांसद माला राज्यलक्ष्मी और प्रदेश संगठन के बीच तालमेल की असलियत खुलकर सामने आई है। सोशल मीडिया में वायरल हुआ पत्र भाजपा के प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र सिंह बिष्ट की ओर से तैयार की गई सांसदों के कर्यक्रम की सूची सोशल मीडिया में वायरल हो रही है। लोग भाजपा संगठन और सांसद के बीच सम्पर्क न होने पर लगातार चुटकियां ले रहे हैं। कई लोग इसे डबल इंजन में आई तकनीकी खराबी करार दे रहे हैं।

क्षेत्र से दूरी के लगते रहे हैं आरोप
टिहरी सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह पर अपने संसदीय क्षेत्र की उपेक्षा के आरोप लगते रहे हैं। पिछले सालों में टिहरी के प्रतापनगर क्षेत्र में एक स्कूल वैन दुर्घटना के बाद स्थानीय सासंद के न पहुंचने पर लोगों ने आक्रोश व्यक्त किया था। इसके अलावा भी कई अन्य अवसरों पर उनकी गैरमौजूदगी लोगों को खलती रही है।

टिहरी सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह पूरी तरह पार्टी के सम्पर्क में हैं और संगठन भी लगातार उनके सम्पर्क में है।

JAN EXPRESS

जन एक्सप्रेस न्यूज़ – सच दिखाने की ज़िद हमारा उद्देश्य है आपको सही और निष्पक्ष खबरों से जोड़ना। जन एक्सप्रेस न्यूज़ यूट्यूब चैनल पर आप पाएंगे ताजा खबरें, विशेष रिपोर्ट, और सामाजिक मुद्दों पर गहन विश्लेषण। यहां हर खबर को पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ पेश किया जाता है। हम आपकी आवाज़ को बुलंद करने और समाज के हर कोने से जुड़ी सच्चाई को उजागर करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। राजनीति, समाज, शिक्षा, और मनोरंजन से जुड़ी हर खबर के लिए जुड़े रहें जन एक्सप्रेस न्यूज़ के साथ। 📢 सच दिखाने की ज़िद, हर सच के साथ! सब्सक्राइब करें और हर खबर से अपडेट रहें।
Back to top button