दिल्ली/एनसीआर

15 सालों में MCD को भाजपा ने किया बर्बाद

दिल्ली:   राजनीतिक वार पटवार का दौर जारी है। इन सबके बीच आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया कहा कि भाजपा ने पिछले 15 सालों में दिल्ली नगर निगम को पूरी तरीके से बर्बाद कर दिया है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि भाजपा ने दिल्ली को बर्बाद किया है। आज दिल्ली में हर जगह कूड़ा देखने को मिलता है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा की वजह से एमसीडी में पूरी तरीके से अव्यवस्था है। आम आदमी पार्टी एमसीडी में आई तो दिल्ली को कूड़ा मुक्त कर देगी। आपको बता दें कि एमसीडी चुनाव में राष्ट्रीय राजधानी में गंदगी को आम आदमी पार्टी बड़ा मुद्दा बनाने की कोशिश कर रही है।

मनीष सिसोदिया पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर इलाके में पहुंचे थे जहां पर लैंडफिल साइट का उन्होंने दौरा किया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा यह दिखाने की कोशिश कर रही है कि गाजीपुर में कूड़े के ढेर की ऊंचाई कम हो गई है। इसी कारण नगर निगम की ओर से कचरा उठाकर आसपास के इलाकों में फेंका जा रहा है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि भाजपा ने अपनी नाकामी छिपाने के लिए गाजीपुर कूड़ा पहाड़ से कूड़ा आसपास की ख़ाली जगहों पर फैला दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि कोशिश ये दिखाने की थी कि पहाड़ की ऊँचाई कम हो गई है। लेकिन इससे मंडी की दीवार गिर गई। शुक्र है किसी की जान नही गई।

इसके साथ ही सिसोदिया ने यह भी कहा कि दिल्ली को कचरा मुक्त करने के लिए भाजपा के पास मजबूत इरादे नहीं है। सिसोदिया ने कहा, चार दिसंबर को होने वाले निगम चुनाव में लोग स्वच्छ दिल्ली के लिए ‘‘भाजपा का कचरा’’ साफ करने के लिए ‘‘झाडू’’ (आप) को वोट देंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल खुद एक इंजीनियर हैं और सावधानीपूर्वक योजना बनाते हैं। दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में दिल्ली से ढलाव घर और कचरे के ढेर हटाने की योजना बनायी है।

JAN EXPRESS

जन एक्सप्रेस न्यूज़ – सच दिखाने की ज़िद हमारा उद्देश्य है आपको सही और निष्पक्ष खबरों से जोड़ना। जन एक्सप्रेस न्यूज़ यूट्यूब चैनल पर आप पाएंगे ताजा खबरें, विशेष रिपोर्ट, और सामाजिक मुद्दों पर गहन विश्लेषण। यहां हर खबर को पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ पेश किया जाता है। हम आपकी आवाज़ को बुलंद करने और समाज के हर कोने से जुड़ी सच्चाई को उजागर करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। राजनीति, समाज, शिक्षा, और मनोरंजन से जुड़ी हर खबर के लिए जुड़े रहें जन एक्सप्रेस न्यूज़ के साथ। 📢 सच दिखाने की ज़िद, हर सच के साथ! सब्सक्राइब करें और हर खबर से अपडेट रहें।
Back to top button