मध्यप्रदेश
श्रीलंका के भारतीय उच्चायुक्त मोरागोडा ने की सौजन्य भेंट

भोपाल । राज्यपाल मंगुभाई पटेल से शुक्रवार को श्रीलंका के भारतीय उच्चायुक्त मिलिंदा मोरागोडा ने राजभवन में सौजन्य भेंट की। राज्यपाल पटेल एवं श्री मोरागोडा ने विभिन्न विषयों पर परस्पर चर्चा की।
राज्यपाल पटेल ने उच्चायुक्त मोरागोडा का स्वागत शॉल, श्रीफल एवं स्मृति-चिन्ह भेंट कर किया।






