देश

सुवेंदु अधिकारी का ममता बनर्जी पर निशाना

राजनीतिक सरगर्मियां तेज होते दिखाई दे रही है। पश्चिम बंगाल में भी भाजपा जबरदस्त तरीके से जमीन पर मेहनत कर रही है। पश्चिम बंगाल की ममता सरकार पर भी भाजपा का निशाना जारी है। एक बार फिर से पश्चिम बंगाल में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी और उनकी सरकार पर निशाना साधा है। सुवेंदु अधिकारी ने साफ-साफ कहा है कि घुसपैठियों को अंदर लाकर ममता बनर्जी ने बंगाल को राष्ट्र विरोधी गतिविधियों का हूब बना दिया है। उन्होंने अपने बयान में कहा कि बंगाल में ममता बनर्जी हर चीज में फेल हुई हैं। घुसपैठियों को अंदर लाकर ममता बनर्जी ने बंगाल को राष्ट्र विरोधी गतिविधियों का हब बना दिया है। बंगाल की हालत भी सुधारेगी लेकिन कुछ समय और लगेगा।

पश्चिम बंगाल में आलू किसानों की समस्याओं को उजागर करने के लिए भाजपा ने ‘कृषि बचाओ, कृषक बचाओ’ विरोध रैली निकाली। शुभेंदु ने कहा कि बंगाल के 45% प्रवासी मजदूर दूसरे राज्यों में काम कर रहे हैं। बंगाल में, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी जनता से किए गए वादों को पूरा करने में विफल रही हैं। उन्होंने कहा कि बंगाल की नई पुलिस का नाम ममता पुलिस है, यह एक नया पुलिस कैडर है। जिन लोगों ने धारा 370 को हटाया था, वे जल्द ही यहां की स्थिति में सुधार करेंगे। ममता बनर्जी ने बंगाल को राष्ट्र विरोधी गतिविधियों का केंद्र बना दिया है।

इससे पहले भाजपा नेता ने एक प्रेस वार्ता में कहा था कि 30 मार्च को ‘राम नवमी’ का महापर्व है, उस दिन पूरा देश, सनातन संस्कृति को मानने वाला हर नागरिक ‘राम नवमी’ का त्योहार मनाता है। उस दिन पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने छुट्टी भी नहीं दी और धरना प्रदर्शन घोषित कर दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे शुभ दिन पर ऐसा करना दुर्भाग्यपूर्ण है। यह सब गढ़ा गया है। राज्य में अन्य पहलुओं के साथ-साथ आर्थिक स्थिति बिगड़ रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि अभी बंगाल में शिक्षित बेरोजगार युवाओं का आंकड़ा दो करोड़ पहुंच गया है। अवैध घुसपैठियों की संख्या वर्ष 2011 में 5 लाख के आस-पास थी, आज अवैध घुसपैठियों की संख्या में 9 गुना वृद्धि हो चुकी है और ये आंकड़ा 45 लाख पहुंच चुका है।

भाजपा सांसद लॉकेट चटर्जी ने कहा था कि पश्चिम बंगाल में चल रहे मुद्दे पूरे देश के सामने स्पष्ट हैं। विशेष रूप से, पीएम मोदी जी की सरकार की कल्याणकारी नीतियां किसी भी मायने में भेदभावपूर्ण नहीं हैं, और वे समान रूप से पश्चिम बंगाल के लिए भी हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार धर्म या जाति की राजनीति में विश्वास नहीं करती है और ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के मिशन के साथ आगे बढ़ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button