दिल्ली/एनसीआर

मुलायम सिंह यादव को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित नागरिक अलंकरण समारोह-II में वर्ष 2023 के लिए तीन पद्म विभूषण, पांच पद्म भूषण और 47 पद्मश्री सम्मान प्रदान किए।

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव को मरणोपरांत पद्म विभूषण दिया गया। समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने पिता का सम्मान ग्रहण किया। इसके अलावा डॉ. दिलीप महलानाबिस (मरणोपरांत) को भी पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। एसआर श्रीनिवास वरदन कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हुए।

राष्ट्रपति ने उपन्यासकार और इन्फोसिस के सह-संस्थापक नारायण मूर्ति की पत्नी सुधा मूर्ति को सामाजिक कार्यों में उनके योगदान के लिए पद्म भूषण से सम्मानित किया। इसके अलावा डॉ. एसएल भैरप्पा. प्रो. दीपक धर, वाणी जयराम (मरणोपरांत) और श्रीश्री त्रिदण्डि चिन्न जीयर स्वामीजी को भी पद्म भूषण प्रदान किया गया।

राष्ट्रपति ने ऑस्कर विजेता गीत “नाटू नाटू” की रचना करने वाले संगीत एमएम कीरावनी को पद्मश्री प्रदान किया। शिक्षक और प्रसिद्धि ‘सुपर 30’ कोचिंग कार्यक्रम के संस्थापक आनंद कुमार को पद्म श्रीप्रदान दिया गया। बौद्ध आध्यात्मिक नेता और थिकसे मठ के प्रमुख कुशोक थिकसे नवांग चंबा स्टैनज़िन को पद्मश्री मिला। मणिपुर के पूर्व उपमुख्यमंत्री थौनाओजम चौबा सिंह को भी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पद्मश्री से सम्मानित किया। इस अवसर पर उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री सहित तमाम अन्य गण्यमान मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button