मध्यप्रदेश

राष्ट्रवाद बनाम राष्ट्र विरोधियों के बीच चुनाव, जनता सबक सिखाएगी: कृषि मंत्री

भोपाल । मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल ने कर्नाटक में कांग्रेस के घोषणा पत्र में बजरंग दल संगठन रोक लगाने के वादे को लेकर कांग्रेस पर पलटवार किया है। कृषि मंत्री ने गुरुवार को जबलपुर में मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि कांग्रेस ने राष्ट्र विरोधी काम करने वाले संगठन से राष्ट्रवादी संगठन की तुलना की है। इसका खामियाजा कांग्रेस को कर्नाटक में भुगतना पड़ेगा।

उन्होेंने कहा कि कर्नाटक चुनाव में राष्ट्रभक्त, राम भक्त, हनुमान भक्त कांग्रेस को वोट नहीं देगा। कांग्रेस की तुष्टीकरण की नीति के कारण ही आज देश में उनके दल की क्या स्थिति है, यह सर्वविदित है।

मंत्री पटेल ने कहा कि कश्मीर में जब देश भक्तों, कश्मीरी पंडितों, हिंदुओं को भगाया गया तब कांग्रेस ने एक शब्द भी नहीं बोला, विरोध भी नहीं किया लेकिन जब देश में हत्यारों, आतंकवादियों, अलगावादियों पर कार्यवाई होती है तो इनके पेट में दर्द होता है, घड़ियाली आंसू बहाते हैं। इससे देश की जनता समझ गई है कि कांग्रेस का हाथ किसके साथ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button