देश
अरविंद सिंघल चौथी बार बने डिस्ट्रिक्ट इनकम टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष

मुरादाबाद । डिस्ट्रिक्ट इनकम टैक्स बार एसोसिएशन मुरादाबाद के वार्षिक चुनाव में सर्वसम्मति से 2023-24 के लिए अधिवक्ता अरविंद सिंघल को चौथी बार अध्यक्ष चुना गया है। इसके अलावा अधिवक्ता अतुल सक्सेना को बार का सचिव बनाया गया है।
आज दोपहर आयकर विभाग के कार्यालय में डिस्ट्रिक्ट इनकम टैक्स बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए बैठक हुई। बैठक के दौरान बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविंद सिंघल तीन बार पहले भी अध्यक्ष बन चुके हैं। इसके अलावा उपाध्यक्ष पद के लिए शाहिद हुसैन संयुक्त सचिव के पद पर प्रवीण रावत, कोषाध्यक्ष के पद पर शावेज मलिक को चयनित किया गया। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में शिशिर गुप्ता, सौरभ कपूर, नीरज भटनागर, अजय अग्रवाल, राकेश शर्मा, वीरेंद्र कुमार रस्तोगी, थर्ड मेंबर के लिए राजीव रस्तोगी को चुना गया।






