उत्तर प्रदेश

संस्कृति विवि के छात्रों ने चलाया संकल्पपूर्ति अभियान

मथुरा । संस्कृति विश्वविद्यालय के शिक्षक और विद्यार्थियों द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर लिए गए संकल्प के अनुसार विश्वविद्यालय को हरा-भरा और पाॅलिथीन से मुक्त वातावरण देने का अभियान चलाया हुआ है। इस अभियान के तहत शिक्षकों ने विवि परिसर में नए पौधे लगाए और परिसर के कूड़े-कचरे व पाॅलिथीन को साफ किया।

विश्व पर्यावरण दिवस पर लिए गए संकल्प को पूरा करने के लिए शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने बड़े उत्साह के साथ पोस्टर मेकिंग कम्पटीशन में भाग लिया तथा पर्यावरण के महत्व को पोस्टर के माध्यम से बताया। शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने परिसर में जगह-जगह उपयोगी पौधों का रोपण किया। इस मौके पर शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने साफ सफाई एवं प्लास्टिक रोक थाम पर जोर दिया।

स्कूल ऑफ़ एजुकेशन की डीन डॉ. रेनू गुप्ता ने प्लास्टिक की रोकथाम एवं उसके निस्तारण के तरीकों की विद्यार्थियों को जानकारी देते हुए प्रोत्साहित किया। डॉ. सरस्वती घोष ने पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए मौसम के अनुसार पौधरोपण की जानकारी दी।

डॉ. निशा चंदेल ने कबाड़ से जुगाड़ कर पर्यावरण को सुरक्षित करने के महत्व और उपयोगिता की जानकारी दी। डॉ. मृत्युंजय मिश्रा ने पर्यावरण को सुरक्षित एवं संरक्षित करने के लिए पौधारोपण एवं कचरा के निस्तारण तथा साफ सफाई के लिए विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया। विद्यार्थियों को विभिन्न डॉक्यूमेंट्री के माध्यम से पर्यावरण सुरक्षा हेतु प्रोत्साहित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button