अपराधउत्तर प्रदेशबाराबंकीराज्य खबरें

एकतरफा प्यार में पड़कर प्रेमी ने प्रेमिका के साथ लगाई आग

– पीआरबी पुलिस 1712 की सतर्कता से बची बालिका की जान

जन एक्सप्रेस संवाददाता

बाराबंकी। थाना बड्डूपुर के एक गांव में प्रेमी ने अपनी प्रेमिका के सामने पेट्रोल डालकर आग लगा ली। सूचना पर पहुंची थाना बड्डूपुर की पीआरवी 1712 की पुलिस ने सतर्कता बरतते हुए तेजी से बालिका को उपचार के लिए नजदीकी सीएचसी लेकर गई। जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उसे लखनऊ सिविल अस्पताल रेफर कर दिया। जबकि आरोपी युवक का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। मामले में पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर लिया है। जानकारी के मुताबिक थाना बड्डूपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी युवक सोनू पुत्र विष्णु का गांव में ही एक इंटर पास छात्रा से प्रेम संबंध काफी दिनों से चल रहा था।

गुरुवार सुबह 9 बजे युवक हाथ में पेट्रोल भरी प्लास्टिक की पिपिया लेकर प्रेमिका के घर पहुंच गया। जहां घर पर प्रेमिका रसोंइ में काम कर रही थी और उसके माता-पिता खेत गए हुए थे। युवक किचन में गया और उसने प्रेमिका के शरीर पर पेट्रोल डाला। इसके बाद प्रेमिका ने प्रेमी के शरीर पर पेट्रोल छिड़क दिया और दोनों ने आग लगा ली। सोनू आग लगने के बाद वहां से भागा और अपने घर पहुंच गया इस दौरान वह बुरी तरह से झुलस गया। शोर शराबा सुनकर घर के बाहर खेल रही छोटी बहन जब घर पहुंची तो दीदी को जलता देख उसने खेत जाकर माता-पिता को बताया। आनन-फानन में माता-पिता पुत्री को लेकर नजदीकी सीएचसी पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे उपचार के लिए लखनऊ के सिविल अस्पताल रेफर कर दिया।

इधर आरोपी युवक को उसके परिजन उपचार के लिए सीएससी लेकर गए जहां चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मामले में प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह ने बताया कि गंभीर रूप से घायल हुई लड़की के परिजनों से मिली तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button