दिल्ली/एनसीआर

पटना में विपक्ष की बैठक : शाह ने कहा कि विपक्षी एकता सिर्फ दिखावा

नई दिल्ली । केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि वैसे तो विपक्षी एकता संभव नहीं है लेकिन अगर एक भी हो गए तो प्रधानमंत्री के विजय रथ को वर्ष 2024 में रोक नहीं पाएंगे।

शाह ने शुक्रवार जम्मू में एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि वर्ष 2024 की लोकसभा चुनाव में उनकी पार्टी 300 से अधिक सीटों पर जीत हासिल करेगी और नरेन्द्र मोदी पुन: प्रधानमंत्री बनेंगे। शाह ने पटना में विपक्षी दलों की चल रही बैठक को फोटो सेशन करार दिया है।

उल्लेखनीय है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश के पटना आवास पर चल रही बैठक में लगभग 15 दलों के नेता शामिल हो रहे हैं। इस बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी सपा प्रमुख अखिलेश यादव, टीआर बालू, एमके स्टालिन, हेमंत सोरेन, लालू यादव, ममता बनर्जी, शरद पवार, अरविंद केजरीवाल, भगवंत मान सहित अन्य विपक्षी नेता हिस्सा ले रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button