दिल्ली/एनसीआर

सुप्रीम कोर्ट में एंट्री पास बनवाना हुआ आसान, ऐप सुस्वागतम लांच

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट में एक नए ऐप सुस्वागतम को लांच किया गया है। सुस्वागतम नाम के ऐप से अब सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई में शामिल होने वाले सभी लोगों के लिए एंट्री पास बनवाना आसान हो गया है। सुप्रीम कोर्ट में एंट्री पास बनवाने के लिए काउंटर पर लंबी लाइन में लगने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी।

सुप्रीम कोर्ट ने अपनी वेबसाइट पर सुस्वागतम के जरिए ऑनलाइन सुविधा शुरू की है, जिसके जरिए जहां से विजिटर्स एक दिन पहले ही ऑनलाइन पास हासिल कर सकते हैं। चाहे एक दिन एक हफ्ते या एक महीने कोई भी पास मिल सकेगा। इसके लिए सुरक्षा की प्रक्रिया से गुजरना होगा। चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने अनुच्छेद 370 पर आज सुनवाई शुरू होने से पहले इसकी जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button