मनोरंजन

फिल्म ‘अक्षरा’ अक्षरा सिंह और अंशुमान मिश्रा का दिखा रोमांटिक अंदाज

Listen to this article

मुंबई। भोजपुरी सिनेमा की जानीमानी अभिनेत्री अक्षरा सिंह और अभिनेता अंशुमान मिश्रा की आने वाली फिल्म ‘अक्षरा’ का रोमांटिक गाना ‘जुड़वा नैना’ रिलीज हो गया है। गाना ‘जुड़वा नैना’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। जिसके वीडियो में अक्षरा सिंह और अंशुमान मिश्रा रोमांटिक अंदाज में दिख रहे हैं।

वर्ल्डवाइड चैनल और सबरंग फिल्म प्रोडक्शंस प्रस्तुत फिल्म ‘अक्षरा’ के प्रोड्यूसर कुलदीप श्रीवास्तव एवं रत्नाकर कुमार हैं। निर्देशक देव पांडेय हैं। लेखक राकेश त्रिपाठी हैं। इस फ़िल्म में अक्षरा सिंह के साथ अंशुमान मिश्रा, धानी गुप्ता, विनोद मिश्रा, अनुप अरोरा, विनीत विशाल, जे.नीलम, मटरू, बीना पांडेय, शुभकिशन शुक्ला, प्रतिभा साहू, ललित उपाध्याय, विद्या सिंह, सीपी भट्ट, संजीव मिश्रा, अखिलेश शुक्ला, संजू सोलंकी, रिंकी शुक्ला, आर.नरेंद्र, आर्यन विश्वकर्मा, कानू मुखर्जी, सोनू सनम माही, कन्हिया एस.विश्वकर्मा, सौरव चौधरी, सनाया गुप्ता, रितिका सिंह, पप्पू खान, एचआरपी बाबू, चंचल त्रिपाठी और सतीश यादव प्रमुख भूमिका में हैं।

फिल्म के संगीतकार ओम झा और गीतकार प्यारे लाल यादव ‘कवि जी’, सभा वर्मा, फनिदर राव एवं राकेश निराला हैं। छायाकार जगविंदर सिंह हुंदल (जग्गी पाजी), क्रिएटिव डायरेक्टर कन्हैया एस.विश्वकर्मा और वीएफएक्स फरहान जादा हैं। ईपी राजेश सिरसात एवं अखिलेश राय हैं

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button