मनोरंजन

शाहरुख खान की फिल्म ‘डंकी’ का बजा दुनियाभर में डंका…..

मुम्बई: शाहरुख खान स्टारर और राजकुमार हिरानी के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘डंकी’ ने वर्ल्डवाइड धूम मचा दी है. फिल्म 21 दिसंबर को थिएटर्स में रिलीज हुई थी और अब दो दिनों में ही फिल्म ने वर्ल्डवाइड 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है. ट्रेड एनालिस्ट मनोबाला विजयबालन की मानें तो शाहरुख खान की साल की तीसरी फिल्म ‘डंकी’ ने दुनियाभर में 102 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है.

मनोबाला विजयबालन ने शनिवार को ट्वीट करते हुए लिखा, दूसरे दिन, शुक्रवार को, जो ‘सालार’: पार्ट 1-सीजफायर की रिलीज का दिन था, ‘डंकी’ ने दुनिया भर में 45.1 करोड़ की कमाई की. फिल्म ने गुरुवार को 57.43 करोड़ की कमाई की थी, जिससे दुनिया भर में इसकी दो दिन की कमाई 102.53 करोड़ हो गई.

‘डंकी’: कास्ट और कहानी
‘डंकी’ को राजकुमार हिरानी ने डायरेक्ट किया है. फिल्म चार दोस्तों की कहानी है जो विदेश जाने का ख्वाब देखते हैं. हालांकि उनके पास न तो पासपोर्ट होता है और ना वीजा. ऐसे में वे गुप्त रास्ते से विदेश के लिए निकल पड़ते हैं. इस दौरान उन्हें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है. फिल्म के स्टारकास्ट की बात करें तो शाहरुख खान के साथ तापसी पन्नू की केमिस्ट्री दिखाई गई है. इसके अलावा विक्की कौशल और बोमन ईरानी भी फिल्म का हिस्सा हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button