utrakhandउत्तरकाशी

55 टेट्रा पाउच अवैध शराब बरामद, एक गिरफ्तार

जन एक्सप्रेस /काठगोदाम :-  गांधी जयंती के अवसर पर घोषित ड्राई डे के दौरान अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे चेकिंग अभियान में काठगोदाम पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 55 टेट्रा पाउच देशी माल्टा शराब बरामद की।

पुलिस के अनुसार, काठगोदाम से हैड़ाखान जाने वाले मार्ग के प्रथम बैंड पर चेकिंग के दौरान दिनेश कुमार वहलिया पुत्र किशन कुमार वहलिया निवासी टगर व्यूरा, काठगोदाम को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 55 टेट्रा पाउच देशी माल्टा शराब बरामद हुई।इस मामले में कोतवाली काठगोदाम में आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है।कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक भूपेन्द्र सिंह मेहता, कांस्टेबल मोहन जोशी और कांस्टेबल करतार सिंह शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button