देश
अभिषेक बनर्जी के चश्मे की कीमत 86,600 रुपये?
एसएससी भर्ती घोटाले में पार्थ चटर्जी की गिरफ्तारी और फिर गाय तस्करी मामले में अनुब्रत मंडल गिरफ्तारी जैसी घटनाओँ ने विपक्ष के हौसले बुलंद कर दिए हैं और वो बेहद ही आक्रमक तरीके से सरकार पर हमलावर हैं। टीएमसी के अखिल भारतीय महासचिव अभिषेक बनर्जी भी विपक्ष का मुकाबला करने के लिए कड़े शब्दों में हमला बोल रहे हैं। इस बीच बीजेपी अभिषेक पर निशाना साधने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। डायमंड हार्बर सांसद पर विपक्ष के हमले तेज हो गए हैं। हाल ही में बीजेपी नेता रथिंद्र बोस ने अपने फेसबुक पोस्ट में अभिषेक और उनके द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले चश्मे की एक तस्वीर साझा की।






