utrakhandटिहरीदेहरादूनधराली

टिहरी: विशेष गहन पुनरीक्षण में गणना प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन में तेजी लाने के निर्देश, एडीएम ने की समीक्षा बैठक

जन एक्सप्रेस/नई टिहरी विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत गणना प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन कार्य की प्रगति की समीक्षा के लिए अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी की अध्यक्षता में समस्त ईआरओ (ERO) एवं एईआरओ (AERO) के साथ बैठक आयोजित की गई।

बैठक में उन विधानसभा क्षेत्रों की विशेष समीक्षा की गई, जहां गणना प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन की प्रगति 50 प्रतिशत से कम पाई गई। अपर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्य में तेजी लाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाए और डिजिटाइजेशन की गति बढ़ाकर निर्धारित समयसीमा के भीतर लक्ष्य पूरा किया जाए।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को गंभीरता से लेते हुए सभी लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करें, ताकि निर्वाचन संबंधी अभिलेख समय पर डिजिटल स्वरूप में उपलब्ध हो सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button