देश

टी20 विश्व कप में हरसंगा से सावधान रहने की दी सलाह

श्रीलंका के महान गेंदबाज मुथैया मुरलीधरन अगले महीने होने वाले टी 20 विश्व कप से पहले टीमों को आगाह करते कहा कि उन्हें वानिंदु हसरंगा के खिलाफ सावधान रहना होगा क्योंकि यह अबूझ स्पिनर ऑस्ट्रेलिया की पिचों पर खतरनाक होगा। हसरंगा ने हाल ही संपन्न एशिया कप टी20 टूर्नामेंट में नौ विकेट झटक कर अपनी टीम को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। मुरलीधरन ने कहा कि टी20 विश्व कप में हसरंगा के प्रदर्शन पर नजरें होंगी। मुरलीधरन ने ‘लीजेंड्स लीग क्रिकेट’ के दूसरे सत्र की पूर्व संध्या पर संवाददाताओं से कहा, ‘वह टी20 प्रारूप का शानदार गेंदबाज है।

पिछले दो-तीन वर्षों में उसने वास्तव में अच्छा प्रदर्शन किया है।’’ टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले इस गेंदबाज ने कहा, ‘‘ऑस्ट्रेलिया की परिस्थियों में अंगुली के स्पिनरों की तुलना में लेग स्पिनर को ज्यादा मदद मिलती है। वह बल्लेबाजों के लिए मुश्किल चुनौती पेश करेगा। बल्लेबाजों को उसके खिलाफ सतर्क रहना होगा।   उन्होंने एशिया कप में टीम के प्रदर्शन की तारीफ करते हुए कहा, ‘‘ पिछले कुछ वर्षों से हमारी टीम काफी युवा है। एशिया कप में हमने सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खेला। वे इस दौरान सर्वश्रेष्ठ टीम लगे और एशिया कप में जीत के हकदार थे।’’

मुरलीधरन इस मौके पर दिवंगत महान गेंदबाज शेन वार्न को याद कर भावुक हो गये। उन्होंने वार्न को खुद बेहतर बताते हुए कहा, ‘‘ मुझे लगता है कि वह मुझसे बेहतर थे, जब मैं खेल रहा था तो मैं उनसे प्रेरणा लेता था। हम सब उन्हें याद करते हैं।

JAN EXPRESS

जन एक्सप्रेस न्यूज़ – सच दिखाने की ज़िद हमारा उद्देश्य है आपको सही और निष्पक्ष खबरों से जोड़ना। जन एक्सप्रेस न्यूज़ यूट्यूब चैनल पर आप पाएंगे ताजा खबरें, विशेष रिपोर्ट, और सामाजिक मुद्दों पर गहन विश्लेषण। यहां हर खबर को पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ पेश किया जाता है। हम आपकी आवाज़ को बुलंद करने और समाज के हर कोने से जुड़ी सच्चाई को उजागर करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। राजनीति, समाज, शिक्षा, और मनोरंजन से जुड़ी हर खबर के लिए जुड़े रहें जन एक्सप्रेस न्यूज़ के साथ। 📢 सच दिखाने की ज़िद, हर सच के साथ! सब्सक्राइब करें और हर खबर से अपडेट रहें।
Back to top button