UP Breaking NewsUP POLICEउत्तर प्रदेशहरदोई

सण्डीला कोतवाली की कमान अनुराग सिंह को, साइबर सेल से मिली नई जिम्मेदारी

 

संवाददाता : बीजी मिश्र

जन एक्सप्रेस/हरदोई :- हरदोई।एसपी अशोक कुमार मीणा ने प्रशासनिक फेरबदल के तहत सण्डीला कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक में बदलाव किया है। प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र कुमार पंकज का तबादला करते हुए उनकी जगह हरदोई साइबर सेल में तैनात निरीक्षक अनुराग सिंह को सण्डीला कोतवाली का नया प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया है। उन्होंने बुधवार को कोतवाली का कार्यभार ग्रहण कर लिया।

नवनियुक्त प्रभारी निरीक्षक अनुराग सिंह इससे पहले उन्नाव जनपद के विभिन्न थानों में प्रभारी निरीक्षक के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण और प्रभावी पुलिसिंग में उन्हें अनुभवी अधिकारी माना जाता है। उन्नाव से हरदोई स्थानांतरण के बाद सण्डीला उनकी पहली फील्ड पोस्टिंग है।

पुलिस महकमे में हुए इस बदलाव को जिले की कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि नए कोतवाल अपराध नियंत्रण के साथ-साथ जनसुनवाई, पुलिस-जन संवाद और संवेदनशील मामलों के त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण को प्राथमिकता देंगे। वहीं एसपी के इस निर्णय से महकमे में नई कार्यशैली और बेहतर पुलिसिंग की उम्मीदें भी बढ़ गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button