देश

मतदाताओं से की बड़ी संख्या में वोट डालने की अपील

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए आज वोट डाले जा रहे हैं। सुबह 8 बजे से शुरू हुई वोटिंग शाम 5 बजे तक जारी रहेगी। प्रदेश की 68 सीटों पर एक ही चरण में चुनाव हो रहे हैं। हिमाचल के इस चुनाव में 412 प्रत्याशी मैदान में हैं। चुनाव परिणाम 8 दिसंबर को जारी किए जाएंगे। हिमाचल चुनाव को लेकर सीईसी राजीव कुमार ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि राज्य के 1.2 लाख मतदाताओं को सलाम, जिनकी उम्र 80 साल से ज्यादा है। उनसे प्रेरणा लेकर युवाओं को आगे बढ़ने का मौका मिलता है। हमने उनके लिए काफी इंतजाम किए हैं। 37 मतदान केंद्रों का संचालन पीडब्ल्यूडी के कर्मचारियों द्वारा ही किया जा रहा है। यह उनके रोजगार का एक साधन है जिसे हम प्रदर्शित करना चाहते थे। राज्य भर में 157 मतदान केंद्र ऐसे हैं

JAN EXPRESS

जन एक्सप्रेस न्यूज़ – सच दिखाने की ज़िद हमारा उद्देश्य है आपको सही और निष्पक्ष खबरों से जोड़ना। जन एक्सप्रेस न्यूज़ यूट्यूब चैनल पर आप पाएंगे ताजा खबरें, विशेष रिपोर्ट, और सामाजिक मुद्दों पर गहन विश्लेषण। यहां हर खबर को पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ पेश किया जाता है। हम आपकी आवाज़ को बुलंद करने और समाज के हर कोने से जुड़ी सच्चाई को उजागर करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। राजनीति, समाज, शिक्षा, और मनोरंजन से जुड़ी हर खबर के लिए जुड़े रहें जन एक्सप्रेस न्यूज़ के साथ। 📢 सच दिखाने की ज़िद, हर सच के साथ! सब्सक्राइब करें और हर खबर से अपडेट रहें।
Back to top button