देश
क्या फरार हैं सपा नेता आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम?
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और रामपुर से विधायक आजम खान को लेकर लगातार अटकलों का दौर जारी है। दावा किया जा रहा है कि मोहम्मद आजम खान और उनके विधायक बेटे अब्दुल्लाह आजम ने सुरक्षा को वापस कर दिया है और अब फरार हो गए हैं। इसी को लेकर रामपुर के पुलिस सुपरिटेंडेंट अशोक कुमार शुक्ला से सवाल किया गया। अशोक कुमार शुक्ला ने साफ तौर पर इस बात को खारिज कर दिया। उन्होंने इसे महज अफवाह बताया। अपने बयान में रामपुर एसपी ने कहा कि ऐसी कोई खबर नहीं है कि वे फरार हुए हैं। यह अफवाह है, साथ ही उन पर कोई लुक आउट नोटिस जारी नहीं किया गया है।






