देश
सियासी संकट के बाद राहुल गांधी से पहली बार मिले अशोक गहलोत
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी इन दिनों भारत जोड़ो यात्रा पर हैं। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा ने आज 1000 किलोमीटर पूरी कर ली है। फिलहाल कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा कर्नाटक में है। आज के मौके पर कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता कर्नाटक पहुंचे हैं। इसी कड़ी में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अभी कर्नाटक में हैं। हाल के दिनों में राजस्थान में हुए सियासी संकट के बाद राहुल गांधी और अशोक गहलोत की यह पहली मुलाकात है। सवाल यह है कि क्या अशोक गहलोत को लेकर कांग्रेस के भीतर जो गतिरोध उत्पन्न हुई थी, वह राहुल गांधी से उनके मुलाकात के बाद खत्म हो जाएगी? क्या अशोक गहलोत को राहुल गांधी का साथ मिलेगा? क्या अशोक गहलोत राजस्थान के मुख्यमंत्री बने रहेंगे?