महराजगंज में पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी करने वाले पति का शांति भंग में किया चालान
कुशीनगर जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के बौलिया गांव की है पीड़िता। पहली पत्नी को मृत बताकर धोखे से दुर्गेश ने की दूसरी शादी।

जन एक्सप्रेस/महराजगंज। यूपी के जनपद महराजगंज से है जहां भिटौली थाना क्षेत्र में एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने अपनी पहली पत्नी को मरा हुआ बताकर दूसरी युवती से शादी कर लिया। कुशीनगर जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के बौलिया गांव की रहने वाली कुसुम की शिकायत पर भिटौली पुलिस ने आरोपित स्थानीय थाना क्षेत्र के धर्मपुर निवासी दुर्गेश गोड़ का शांति भंग में चालान किया है।
पीड़िता कुसुम ने बताया कि वह कुशीनगर जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के बौलिया गांव की रहने वाली है। बीते जून में उसकी शादी महराजगंज जिले के भिटौली थाना क्षेत्र के धर्मपुर निवासी दुर्गेश गौड़ के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के दौरान उसको यह बताया गया कि उसकी पहली पत्नी की मृत्यु हो गई है, जिससे एक बच्ची है। उसकी बात पर भरोसा कर हमारे घर वालों ने शादी कर दिया।
शादी बाद मैं पति के साथ धर्मपुर में रहने लगी। चार माह बाद अचानक उसकी पहली पत्नी खुशबू आ गई। पति ने ही उसे बुलाया और हमें बताया कि यह हमारी पहली पत्नी है। जब मैंने इसका विरोध किया तो ससुरालियों ने मार पीटकर घर से निकाल दिया।
उन्होंने जान से मारने की धमकी भी दी है। विवश होकर मैं अपने मायके में रह रही हूं। पति दुर्गेश व उसके परिजन मुझे रखने को तैयार नहीं है। थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्र ने बताया कि मामला कोर्ट में चल रहा है। दुर्गेश का शांति भंग में चालान किया गया था।
ये भी पढ़े:-