देश
विश्व मानव तस्करी विरोधी दिवस पर जागरूकता शिविर

सिलीगुड़ी । विश्व मानव तस्करी विरोधी दिवस के अवसर पर रविवार को नक्सलबाड़ी में दार्जिलिंग मैरी वार्ड सोशल सेंटर की तरफ से जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। नक्सलबाड़ी सामुदायिक भवन में प्रशासनिक अधिकारियों, सीमा जवानों, ग्राम पंचायत प्रधान और चाय बागानों के युवाओं को लेकर इस शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के माध्यम से युवाओं को जागरूक किया गया।
आयोजनकर्ता कौशिक राय चौधरी ने कहा कि चाय बागान क्षेत्र के युवाओं को काम के लालच में बाहर जाने से रोकने के लिए जागरूक किया गया। जागरूकता अभियान के माध्यम से मानव तस्करी को रोकने का प्रयास कर रहे हैं। वहीं, विभिन्न परियोजनाओं का प्रशिक्षण देकर युवाओं को क्षेत्र में रोजगार के अवसर प्रदान करने का प्रयास भी करते हैं।






