उत्तर प्रदेशमहराजगंजराज्य खबरें

महराजगंज पहुंचे आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु, गिनाईं मोदी सरकार की 12 साल की बड़ी उपलब्धियां

जन एक्सप्रेस/महराजगंज: उत्तर प्रदेश के आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु शनिवार को महराजगंज पहुंचे, जहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्षों से अधिक के कार्यकाल को ऐतिहासिक और जनहितकारी बताया। उन्होंने कहा कि इस अवधि में देश में विकास, सुशासन और जनकल्याण की दिशा में कई महत्वपूर्ण कार्य हुए हैं।

आयुष मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के साथ-साथ आयुष क्षेत्र को भी नई मजबूती प्रदान की है। उन्होंने उज्ज्वला योजना और स्वच्छ भारत मिशन को महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और बेहतर जीवन स्तर से जोड़ते हुए इन योजनाओं को सरकार की बड़ी उपलब्धियों में शामिल बताया।

डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के माध्यम से किसानों को सीधे आर्थिक सहायता मिल रही है। वहीं प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत करोड़ों लोगों को मुफ्त राशन उपलब्ध कराया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि मुद्रा योजना और पीएम स्वनिधि योजना ने छोटे व्यापारियों और रेहड़ी-पटरी कारोबारियों को स्वरोजगार के नए अवसर प्रदान किए हैं। इसके अलावा एक्सप्रेस-वे, रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट और हर घर नल से जल जैसी परियोजनाओं ने देश के विकास को नई गति दी है।

आयुष मंत्री ने दावा किया कि जनधन खातों और डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) व्यवस्था के जरिए भ्रष्टाचार पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित हुआ है तथा सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे पात्र लोगों तक पहुंच रहा है।

इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों को देश की प्रगति का आधार बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button