देश
139 करोड़ रुपए की लागत से सूरत में बनेगा बायोडायवर्सिटी पार्क
गांधीनगर। केंद्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राज्य में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की डबल इंजन सरकार आज राज्य के साढ़े छह करोड़ नागरिकों के सपने साकार कर रही है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व में गुजरात में विभिन्न विकास कार्यों को अमलीजामा पहनाया जा रहा है, तब राज्य के सूरत शहर में भी अनेक विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास होने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सितंबर महीने के अंत में गुजरात के दो दिनों के दौरे पर आ रहे हैं। 29 सितंबर को प्रधानमंत्री सूरत का दौरा करेंगे और इस दौरान वे 3472.54 करोड़ रुपए की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।






