देश

भाजपा जबकि रतिया व टोहाना में कांग्रेस को अब तक बढ़त

फतेहाबाद । फतेहाबाद जिले की तीनों विधानसभा सीटों टोहाना, रतिया व फतेहाबाद पर सुबह 8 बजे फतेहाबाद के गल्र्ज कॉलेज में मतगणना का काम शुरू हुआ। मतगणना से पूर्व उम्मीदवारों ने मंदिरों व गुरूद्वारों में जाकर पूजा अर्चना की। फतेहाबाद विधानसभा में कुल 18 राउंड में से तीन राउंड की काउंटिंग हो चुकी है। यहां भाजपा के दुड़ाराम 2089 वोटों से लीड बनाए हुए है। दुड़ाराम को अब तक 13374, कांग्रेस के बलवान सिंह दौलतपुरिया को 11285 वोट मिले हैं जबकि तीसरे नंबर पर आजाद उम्मीदवार राजेन्द्र चौधरी काका है जिन्हें 3561 वोट मिल चुके हैं।

तीन राउंडों में 169 लोगों ने नोटा का बटन दबाया था। जिले की दूसरी विधानसभा रतिया में कांग्रेस प्रत्याशी जरनैल सिंह तीसरे राउंड के बाद 6800 वोटों की बढ़त बनाए हुए हैं। यहां जरनैल सिंह 16097 वोट लेकर पहले नंबर पर, भाजपा प्रत्याशी सुनीता दुग्गल 9297 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर व इनेलो के रामस्वरूप रामा 1363 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर है। जिले की तीसरी विधानसभा सीट टोहाना में दो राउंड की गिनती हो चुकी है। यहां दो राउंड के बाद यहां कांग्रेस के परमवीर सिंह 11527 वोटों के साथ 4489 वोटों की लीड बनाकर पहले नंबर पर है जबकि भाजपा के देवेन्द्र सिंह बबली 7038 वोट लेकर दूसरे नंबर पर व इनेलो के कुनाल करण सिंह 1451 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button