देश

किसान सुभाष कांबोज को ब्राजील के राजदूत ने किया सम्मानित

यमुनानगर । भारतीय किसान अनुसंधान संस्थान पूसा में देश के किसानों को एक अलग पहचान दिलाने और सम्मानित करने के लिए कृषि जागरण द्वारा ‘महिंद्रा मिलेनियर फार्मर ऑफ इंडिया अवार्ड- 2023” के तीन दिवसीय समारोह का आयोजन किया गया। 6 से 8 दिसंबर तक चले इस कार्यक्रम का शुभारंभ गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने किया।

कृषि जागरण की इस पहल से देश भर के किसानों में से अग्रणी किसानों को चुनकर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक अलग पहचान दिलाने का काम किया। जिसमें यमुनानगर के गांव हाफिजपुर के मधुमक्खी पालक सुभाष कांबोज को भी सम्मानित किया गया। उन्हें ब्राजील के राजदूत के द्वारा स्मृति चिह्न देकर सम्मान दिया गया। मधुमक्खी पालक किसान सुभाष कांबोज ने बताया कि महिंद्रा मिलेनियर फार्मर ऑफ इंडिया अवार्ड्स-2023 में सभी कृषि विशेषज्ञों ने तीन दिन में अलग-अलग सत्र में किसानों की आय बढ़ाने के अवसरों पर अपने विचारों को व्यक्त किए गए। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में जिला, राज्य, देश और विदेश स्तर पर बुलाए गए किसानों को सम्मानित किया गया।

उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कृषि क्षेत्र में जो किसान अच्छी आमदन ले रहे है, उन्हें प्रोत्साहित करना था। ताकि भविष्य में भी प्रति वर्ष ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से अच्छी और उन्नत कृषि की और बढ़ावा देने के किसानों को प्रेरित किया जा सकें। गौरतलब है कि मधुमक्खी पालक किसान सुभाष कांबोज लंबे समय से इस व्यवसाय से जुड़े हुए है। और इन्होंने कठिन चुनौतियों का सामना करते हुए खुद को स्वाबलंबी बनाने के साथ-साथ कई लोगों को भी रोजगार मुहैया करवाया। मधुमक्खी पालन व्यवसाय में इनके उत्कृष्ट कार्य को देखते हुए कई मंचों पर सम्मानित किया गया। वहीं पांच दिन तक वे प्रधानमंत्री मोदी के विशेष मेहमान भी बने।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button