वायरल

मुख्यमंत्री ने धनतेरस पर्व पर प्रदेशवासियों को बधाई दी

उत्‍तर प्रदेश: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने शुक्रवार को प्रदेशवासियों को धनतेरस की हार्दिक बधाई देते हुए उनके सुख समृद्धि की कामना की है। शुक्रवार को जारी एक सरकारी बयान में कहा गया कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को धनतेरस की हार्दिक बधाई देते हुए उनकी सुख-समृद्धि की मंगल कामना की है। शुभकामना संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय संस्कृति में अर्थ सहित चार प्रकार के पुरुषार्थ बताए गए हैं, धनतेरस इसी का द्योतक है।
उन्होंने भरोसा जताया कि प्रदेश में अन्त्योदय की भावना के अनुरूप समाज के अंतिम व्यक्ति को भी सुख-समृद्धि प्राप्त होगी। योगी ने लोगों से कोरोना संक्रमण के दृष्टिगत सभी सावधानियां बरतते हुए धनतेरस एवं धन्वंतरि जयंती मनाने की अपील की है। राजभवन से जारी बयान के अनुसार उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने पांच दिवसीय प्रकाश पर्व, धनतेरस, छोटी दीवाली, दीपावली, गोवर्धन पूजा, भाई दूज के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए ईश्वर से उनकी सुख-समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की।

शुभकामना संदेश में राज्यपाल ने कहा कि दीपावली भारत के सनातन धर्म की परंपरा का एक महत्वपूर्ण पर्व है। मर्यादा पुरूषोत्तम श्री राम के 14 वर्ष के वनवास के उपरांत अयोध्या आगमन और राम राज के शुभारम्भ की स्मृति स्वरूप आज से हजारों वर्ष पहले पूरे भरतखण्ड में श्रद्धालुओं द्वारा दीपमालाओं से अपने-अपने घरों में दिये जलाकर इस पर्व को मनाना प्रारम्भ किया गया।

JAN EXPRESS

जन एक्सप्रेस न्यूज़ – सच दिखाने की ज़िद हमारा उद्देश्य है आपको सही और निष्पक्ष खबरों से जोड़ना। जन एक्सप्रेस न्यूज़ यूट्यूब चैनल पर आप पाएंगे ताजा खबरें, विशेष रिपोर्ट, और सामाजिक मुद्दों पर गहन विश्लेषण। यहां हर खबर को पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ पेश किया जाता है। हम आपकी आवाज़ को बुलंद करने और समाज के हर कोने से जुड़ी सच्चाई को उजागर करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। राजनीति, समाज, शिक्षा, और मनोरंजन से जुड़ी हर खबर के लिए जुड़े रहें जन एक्सप्रेस न्यूज़ के साथ। 📢 सच दिखाने की ज़िद, हर सच के साथ! सब्सक्राइब करें और हर खबर से अपडेट रहें।
Back to top button