देश

अमरिंदर सिंह को मिला जूनियर ‘कैप्टन’

चंडीगढ़: पंजाब की राजनीति और कांग्रेस में बड़ी हैसियत रखने वाले पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के अब वे दिन नहीं रहे। पंजाब की राजनीति में कैप्टन की धाक हुआ करती थी और कांग्रेस के अहम फैसले उनके हाथ में होते थे। हालांकि अब उन्हें राजनीति में खुद से काफी जूनियर नेता के निर्देशों पर चलना पड़ रहा है। राज्य के भाजपा मुख्यालय में कोर कमिटी की बैठकों में कैप्टन अमरिंदर सिंह उपस्थित थे। दोनों ही बैठकें अश्विनी शर्मा की अध्यक्षता में हुईं।

वहीं एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि यह समय उनके संन्यास लेने का नहीं है। वह अभी राज्य की राजनीति में सक्रिय रहेंगे। कैप्टन ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और राज्य में भाजपा इकाई के अध्यक्ष अश्विनी शर्मा जो भी करने को कहेंगे, किया जाएगा। कैप्टन अमरिंदर सिंह ऐसे नेता हैं जिन्होंने अपनी काबिलियत से कई बड़े नेताओं को पीछे किया और अपना रास्ता खुद बनाया था। वह पंजाब की राजनीति में शीर्ष पर रह चुके हैं लेकिन अब उन्हें अश्विनी शर्मा से निर्देश लेने पड़ रहे हैं।

पिछले सप्ताह जब कैप्टन अमरिंदर सिंह भाजपा में शामिल हुए थे तब उन्हें बहुत ज्यादा तवज्जो नहीं दी गई थी। भाजपा कार्यालय में गृह मंत्री और जेपी नड्डा मौजूद थे बावजूद इसके वे जॉइनिंग सेरेमनी में नहीं पहुंचे थे। वहीं जब सुनील झाखर भाजपा में आए थे तब नड्डा मौजूद थे। कैप्टन अमरिंदर सिंह के भाजपा में शामिल होने के मौके पर दो केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और किरण रिजिजू मंच पर उपस्थित थे।

कैप्टन अमरिंदर सिंह का कहना है कि वह अब भी पंजाब के लिए बहुत कुछ कर सकते हैं। सर्जरी के लिए यूके जाने से पहले ही उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह और पीएम मोदी को इस बात की जानकारी दे दी थी कि वापस आने के बाद वह भाजपा में शामिल हो जाएंगे। वहीं आम आदमी पार्टी पर कैप्टन भी हमला करने से नहीं चूकते हैं। उन्होंने कहा था कि जिस पार्टी के पास 92 विधायक हैं उसे छह महीने के अंदर ही अपना बहुमत टेस्ट करना पड़ रहा है। यह सरकार उन लोगों द्वारा चलाई जा रही है जिन्हें प्रशासन की जानकारी ही नहीं है।

JAN EXPRESS

जन एक्सप्रेस न्यूज़ – सच दिखाने की ज़िद हमारा उद्देश्य है आपको सही और निष्पक्ष खबरों से जोड़ना। जन एक्सप्रेस न्यूज़ यूट्यूब चैनल पर आप पाएंगे ताजा खबरें, विशेष रिपोर्ट, और सामाजिक मुद्दों पर गहन विश्लेषण। यहां हर खबर को पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ पेश किया जाता है। हम आपकी आवाज़ को बुलंद करने और समाज के हर कोने से जुड़ी सच्चाई को उजागर करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। राजनीति, समाज, शिक्षा, और मनोरंजन से जुड़ी हर खबर के लिए जुड़े रहें जन एक्सप्रेस न्यूज़ के साथ। 📢 सच दिखाने की ज़िद, हर सच के साथ! सब्सक्राइब करें और हर खबर से अपडेट रहें।
Back to top button