अमेठी

  • सीएमओ अमेठी ने डिहवा गांव में किया फाइलेरिया उन्मूलन अभियान का निरीक्षण

    जन एक्सप्रेस/अमेठी: राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत अमेठी के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अंशुमान सिंह ने मंगलवार को ब्लॉक जामों के ग्राम डिहवा का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने घर-घर जाकर अभियान की प्रगति का जायजा लिया और स्थानीय लोगों को फाइलेरिया रोधी दवा के महत्व के बारे में जागरूक किया। निरीक्षण के दौरान कुछ लोगों ने दवा खाने…

    Read More »
  • तिलोई रियासत द्वारा स्थापित प्राचीनतम पांचों बीर बाबा मंदिर का हुआ भव्य जीर्णोद्धार

    जन एक्सप्रेस/अमेठी: तिलोई रियासत द्वारा स्थापित प्राचीनतम पांचों बीर बाबा मंदिर, अरियांवा के जीर्णोद्धार समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस पावन अवसर पर राज्यमंत्री बड़े भैया राजा मयंकेश्वर शरण सिंह जी ने विधिवत वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजन-अर्चन किया और क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं दीं। भव्य स्वागत और सम्मान समारोह राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह के आगमन पर स्थानीय नागरिकों ने…

    Read More »
  • ज्ञानधारा पशुहार बना जानलेवा, अमेठी में 5 भैंसों की मौत से हड़कंप!

    जन एक्सप्रेस/अमेठी: अमेठी जिले के कई किसानों के मवेशियों की अचानक मौत से हड़कंप मच गया है। किसानों का आरोप है कि उनकी भैंसें ज्ञानधारा पशुहार खाने के बाद बीमार पड़ीं और देखते ही देखते मर गईं। जगदीशपुर क्षेत्र के महमदपुर गांव में एक ही किसान की चार भैंसों की मौत हो गई, जबकि परवेजपुर गांव में भी एक मवेशी…

    Read More »
  • अमेठी में साइबर ठगी के शिकार 6 लोगों को 3.28 लाख रुपये लौटाए गए

    जन एक्सप्रेस/ अमेठी: जिले में साइबर ठगी के शिकार लोगों को बड़ी राहत मिली है। साइबर थाना पुलिस ने जनवरी माह में ठगी के 6 मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए 3.28 लाख रुपये वापस कराए। यह खबर उन लोगों के लिए राहत भरी है, जो ऑनलाइन ठगी का शिकार हो जाते हैं। डिजिटल लेनदेन और ऑनलाइन बैंकिंग के बढ़ते…

    Read More »
  • चित्रकूट: रेलवे ट्रैक के पास प्लांटेशन में लगी भीषण आग, वन संपदा जलकर खाक

    जन एक्सप्रेस/चित्रकूट: चित्रकूट के रानीपुर टाइगर रिजर्व में रेलवे ट्रैक से सटे प्लांटेशन में अचानक आग लगने से वन संपदा जलकर खाक हो गई। मामला वन परिक्षेत्र मानिकपुर भाग – 2 के झरी रेलवे फाटक के पास का है जहां शुक्रवार की दोपहर राजमार्ग और रेल मार्ग के मध्य सागवन वृक्ष के प्लांटेशन में आग लगने से वन संपदा को…

    Read More »
  • तोतानगर चौराहे पर भीषण सड़क हादसा, हाइड्रा ने तीन युवकों को कुचला

    जन एक्सप्रेस/तिलोई: अमेठी जनपद के तिलोई तहसील के राजा फतेहपुर के पास तोतानगर चौराहे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार हाइड्रा वाहन ने मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों को कुचल दिया, जिससे मौके पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार युवकों को बचने का मौका नहीं मिला। स्थानीय लोगों…

    Read More »
  • सिंहपुर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 151 जोड़ों का विवाह संपन्न

    जन एक्सप्रेस/अमेठी: जनपद के सिंहपुर विकासखंड में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत भव्य विवाह समारोह आयोजित किया गया, जिसमें 151 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। इस योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों के विवाह में सहायता प्रदान करना है। समारोह में मुख्य अतिथि तिलोई विधायक एवं शिक्षा व चिकित्सा राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह के…

    Read More »
  • सीएमओ कार्यालय में प्रशासनिक लापरवाही, अधिकांश सेक्शन बंद मिले

    जन एक्सप्रेस/अमेठी: जन एक्सप्रेस की टीम ने गुरुवार, 6 फरवरी को प्रातः 10 बजे सीएमओ कार्यालय, गौरीगंज का निरीक्षण किया, जहां अधिकांश सेक्शन बंद पाए गए। सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति पर सवाल खड़े होते नजर आए।समय की अनदेखी, जनता को हो रही परेशानी कार्यालय में निर्धारित समय पर अधिकतर कर्मचारी गैरमौजूद थे, जबकि कुछ सेक्शन पूरी तरह से…

    Read More »
  • रामपुर पांवरा स्कूल में शिक्षकों की कमी, बच्चों के भविष्य पर संकट!

    जन एक्सप्रेस/ अमेठी: सिंहपुर विकासखंड के रामपुर पांवरा प्राथमिक विद्यालय में शिक्षकों की भारी कमी के कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। स्कूल में 100 से अधिक छात्र नामांकित हैं, लेकिन शिक्षकों की संख्या बहुत कम है। कई बार केवल एक या दो शिक्षक ही पूरे विद्यालय का संचालन कर रहे हैं, जिससे पढ़ाई की गुणवत्ता पर असर…

    Read More »
  • घर में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड ने टाला बड़ा हादसा

    जन एक्सप्रेस /अमेठी: गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र के पूरे रोहिणी मजरे सराय भगमानी गांव में सोमवार सुबह अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। अशोक मिश्र के घर में अज्ञात कारणों से लगी आग ने पूरे घर को चपेट में ले लिया, जिससे गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। गाँव वालों ने खुद ही शुरू किया बचाव कार्य आग की…

    Read More »
Back to top button