देश
उदासीनता के चलते हम भूले हैं अपनी समुद्री विरासत
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि ‘‘लंबे समय तक गुलामी’’ और उदासीनता के कारण हमने भारत के समृद्ध समुद्री इतिहास को भुला दिया। गुजरात के अहमदाबाद जिले में लोथल के राष्ट्रीय समुद्री विरासत परिसर के निर्माण की समीक्षा करने के बाद वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यह इस इतिहास के बारे में जानने के एक केंद्र के तौर पर काम करेगा। मोदी ने बाद में ट्वीट किया कि लोथल परिसर अपने समृद्ध समुद्री इतिहास पर गर्व करने, के देश के संकल्प को दिखाता है।






