देश

कांग्रेस ने बृजलाल खाबरी को UP में पार्टी की इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया

कांग्रेस पार्टी में इन दिनों राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव को लेकर घमासान जारी है। केएन त्रिपाठी का आवेदन खारिज होने के बाद अब मुख्य मुकाबला मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर के बीच ही है। कांग्रेस का नया अध्यक्ष कौन होगा ये तो आगे पता चलेगा, लेकिन उससे पहले ही उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष मिल गया है। बहुजन समाज पार्टी को छोड़कर कांग्रेस में आने वाले बृजलाल खाबरी को कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश की कमान सौंपी है। कांग्रेस ने इस बाबत अधिसूचना भी जारी की है।

कांग्रेस की तरफ से जारी अधिसूचना के अनुसार बृजलाल खाबरी उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नए अध्यक्ष होंगे। उनके साथ ही नकुल दुबे, वीरेंद्र चौधरी, अनिल यादव, योगेश दीक्षित, अजय राय व नसीमुद्दीन सिद्दीकी को प्रांतीय अध्यक्ष बनाया गया है। बता दें कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में निराशाजनक परिणाम आने के बाद अजय कुमार लल्लू ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसके करीब छह महीने बाद नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा की गई है। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा भी यूपी की प्रभारी रह चुकी हैं।

JAN EXPRESS

जन एक्सप्रेस न्यूज़ – सच दिखाने की ज़िद हमारा उद्देश्य है आपको सही और निष्पक्ष खबरों से जोड़ना। जन एक्सप्रेस न्यूज़ यूट्यूब चैनल पर आप पाएंगे ताजा खबरें, विशेष रिपोर्ट, और सामाजिक मुद्दों पर गहन विश्लेषण। यहां हर खबर को पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ पेश किया जाता है। हम आपकी आवाज़ को बुलंद करने और समाज के हर कोने से जुड़ी सच्चाई को उजागर करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। राजनीति, समाज, शिक्षा, और मनोरंजन से जुड़ी हर खबर के लिए जुड़े रहें जन एक्सप्रेस न्यूज़ के साथ। 📢 सच दिखाने की ज़िद, हर सच के साथ! सब्सक्राइब करें और हर खबर से अपडेट रहें।
Back to top button