कांग्रेस की महिला कार्यकर्ता लेने लगीं सेल्फी
हिमाचल प्रदेश के चुनाव में गिनती के दिन शेष रह गए हैं। चुनाव प्रचार का शोर भी थम चुका है। तमाम दलों की ओर से पहाड़ पर पकड़ मजबूत करने की कवायद खूब की गई। बीजेपी जहां अपने डबल इंजन के दम से मिशन रिपीट के सपने को साकार करने में लगी नजर आई। वहीं वापसी की उम्मीद लिए कांग्रेस ने भी प्रियंका कार्ड को हिमाचल प्रदेश के चुनाव में प्रयोग किया। कांग्रेस की महिला कार्यकर्ता पार्टी नेता प्रियंका गांधी वाड्रा का इंतजार कर रही थीं, तभी उन्होंने शिमला क्लब के पास मॉल रोड से गुजर रहे केंद्रीय वित्त मंत्री के काफिले को देखा। वाड्रा को दोपहर में माल रोड पर एक जन संपर्क अभियान में हिस्सा लेना था। सीतारमण के साथ मौजूद भाजपा के ‘‘वित्त मंत्री ने जब कांग्रेस कार्यकर्ताओं को अपनी ओर हाथ हिलाते देखा, तो उन्होंने अपना काफिला रोक दिया। वह अपने वाहन से उतरीं और उनसे मिलीं। उन्होंने (कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने) वित्त मंत्री के साथ सेल्फी ली।
कांग्रेस नेता को किया अनसुना
जब महिला कांग्रेस प्रमुख ने कांग्रेस का पटका पहने पार्टी समर्थकों को बुलाया, तो उन्होंने अपने नेता को अनसुना करते हुए कहा कि सीतारमण ने महिलाओं को गौरवान्वित किया है और वे उनके साथ सेल्फी लेना चाहती हैं।






