देश
सांस्कृतिक पुर्नजागरण से देश के आम लोगों को जोड़ा
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ‘मोदी @ 20’ पुस्तक के गुजराती संस्करण का आज विमोचन किया। इस दौरान उनके साख मंच पर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल मौजूद रहे। अपने संबोधन में राजनाथ ने कहा कि राजनाथ सिंह ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के विकास और सांस्कृतिक पुर्नजागरण से आम लोगों को जोड़ा है। अपने बयान में भाजपा नेता ने कहा कि पहले सोमनाथ फिर केदारनाथ, अयोध्या, काशी और अब महाकाल का बदलता स्वरूप देश के सांस्कृतिक पुर्नजागरण की मिसाल है। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने देश के करोड़ों लोगों को आजादी के आंदोलन से जोड़ा। नरेंद्र मोदी ने देश के विकास और सांस्कृतिक पुर्नजागरण से देश के आम लोगों को जोड़ा।






