देश

सत्रह सूत्री मांगों को लेकर कर्मचारी शुक्रवार को करेंगे विशाल प्रदर्शन

जयपुर । अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ एकीकृत के प्रदेश अध्यक्ष गजेंद्र सिंह राठौड़ के नेतृत्व में अपनी 17 सूत्री मांगों को लेकर शुक्रवार को जयपुर में विशाल प्रदर्शन शहीद स्मारक पर करने जा रहा है।

प्रदर्शनकारी शहीद स्मारक से सिविल लाइन फाटक तक प्रदर्शन करते हुए रैली करेंगे। मुख्य मांगों में सामंत कमेटी एवं खेमराज कमेटी को उजागर करना, वेतन कटौती 30 अक्टूबर 17 के आदेश को विलोपित करना, नियमित कर्मचारियों का चयनित वेतनमान 9,18 व 27 की सेवा के स्थान पर 8, 16, 24 व 32 की चौथी पदोन्नति दिलवाना,

कांग्रेस ने चुनावों से पूर्व चुनावी घोषणापत्र में संविदा कर्मचारियों को नियमित करने का वादा तथा बजट घोषणा 2022 व बजट घोषणा 2023 में किए की घोषणा को लागू करवाना, ठेका कर्मचारियों को आरएसएलडीसी के माध्यम से नियुक्त करना तथा संविदा कर्मचारियों के नियमित करने की घोषणा को पूरा करवाना, वेतन विसंगतियां दूर करना, ग्रामीण क्षेत्र के कर्मचारियों को ग्रामीण भत्ता 10 प्रतिशत करना आदि 17 सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button