उत्तरकाशी

उत्तरकाशी में ‘रन फॉर योग’ का उत्साह, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले 75 धावकों ने लिया हिस्सा

जन एक्सप्रेस/ उत्तरकाशी: 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में उत्तरकाशी में ‘रन फॉर योग’ कार्यक्रम का उत्साहपूर्वक आयोजन किया गया। इस आयोजन में 75 से अधिक युवाओं, महिलाओं, खिलाड़ियों और अधिकारियों ने भाग लेकर योग एवं स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को नियमित योग और फिटनेस के प्रति जागरूक करना था।

जिला अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी अतुल आनंद ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ का शुभारंभ किया। पूरे आयोजन में जोश, उत्साह और जनभागीदारी का अनूठा संगम देखने को मिला। प्रतिभागियों ने दौड़ के माध्यम से “योग करें निरोग रहें” और “स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ राष्ट्र” का संदेश दिया।

प्रतियोगिता के विजेता

पुरुष वर्ग

  • प्रथम स्थान – नितिन कलूड़ा
  • द्वितीय स्थान – कन्हैया नेगी
  • तृतीय स्थान – नितिन रमोला

महिला वर्ग

  • प्रथम स्थान – कु. शीतल रावत
  • द्वितीय स्थान – कु. कल्पना पंवार
  • तृतीय स्थान – कु. आरुषी नेगी

विजेताओं को मुख्य उद्यान अधिकारी डॉ. रजनीश सिंह एवं जिला आयुर्वेदिक-यूनानी अधिकारी डॉ. रतन मणि भट्ट द्वारा सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विरेंद्र सिंह पांगती, जिला होम्योपैथिक अधिकारी डॉ. मीरा हयांकी, जिला क्रीड़ा अधिकारी सुश्री निधि बिंजोला तथा क्रीड़ा विभाग के कर्मचारियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। आयोजन के अंत में सभी प्रतिभागियों को सूक्ष्म जलपान भी वितरित किया गया।

डॉ. रतन मणि भट्ट ने कहा कि “दवा से पहले दुआ, दुआ से पहले परहेज और परहेज से पहले योग” को जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए संसाधनों से अधिक संकल्प की आवश्यकता होती है।

21 जून को आयोजित होने वाले मुख्य योग दिवस कार्यक्रम से पहले ‘रन फॉर योग’ ने पूरे जनपद में योग और स्वास्थ्य के प्रति नई ऊर्जा का संचार किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button