कानपुर में 30 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली, दहशत में परिवार

कानपुर से संवाददाता :-अमन तिवारी
जन एक्सप्रेस/ कानपुर :- कानपुर- दीनदहाड़े घर मे घुसकर माँ-बेटे को गन पॉइंट पर लेकर लाखों की लूट के मामले मे करीब 30 घंटे बीत चुके हैं, लेकिन पुलिस सिर्फ हवा में तीर चला रही है। दो दर्जन से अधिक सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद भी पुलिस के हाथ निराशा ही लग पाई है। उधर कोई मजबूत इनपुट ना मिलने से पीड़ित परिवार की रातों की नींद उड़ गयी है ।वही देर शाम जॉइंट सीपी विपिन टाडा ने घटना स्थल का निरिक्षण किया तो परिवार ने घटना से जुडी जानकारी देते हुए आपबीती बताई, जिसके बाद जॉइंट सीपी ने जल्द से जल्द घटना को खोलने के लाखों की ज्वेलरी के साथ लूटी गयी रकम को बरामद करने के निर्देश दिए। क्राइम ब्रांच को भी घटना के खुलासे के लिए लगा दिया गया है। गन पॉइंट पर हुई घटना के बाद से डरे-सहमे परिवार के घर पर सुरक्षा के लिए पुलिस के दो जवान भी तैनात किये गए हैं।
रेकी के बाद घटना को दिया गया था अंजाम
दीनदहाड़े घर मे घुसकर लूट की घटना को अंजाम रेकी करने के बाद दिया गया था। बदमाशों को अच्छी तरह से पता था की घर मे कोई आदमी मौजूद नहीं है, सिर्फ महिला और एक बच्चा ही है। जिसका फायदा उठाकर घटना को आसानी से अंजाम दिया गया। फिलहाल पुलिस घर मे काम करने वाली नौकरानी प्रियंका और उसके पति से सख़्ती से पूछताछ कर रही है।
आधा दर्जन से ज्यादा संदिग्ध पुलिस की नजर मे
पुलिस को खुली चुनौती देने बाद चकेरी पुलिस अपनी तरफ से कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है। अब पेशेवर अपराधियों का डाटा खंगाल रही है। लूट और डकैती की धाराओं मे जेल मे बंद और जेल से बाहर आये पेशेवर अपराधियों को चिन्हित किया जा रहा है, साथ ही छुटभईया बदमाशों के बारे मे भी पता लगाया जा रहा है। पीड़ित परिवार ने भी पुलिस अधिकारियो से गुहार लगाते हुए कहा की जल्द से जल्द आरोपी पकडे जाए और घटना का खुलासा हो।
इंस्पेक्टर चकेरी अपनी टीम के साथ लूट खोलने के लिए चारो दिशाओ मे कर रहे काम
बदमाशों ने जिस तरह से चकेरी पुलिस को चुनौती दी है, उसी तरह से लुटेरों को पकड़ने के लिए इंस्पेक्टर चकेरी अजय मिश्रा अपनी टीम के साथ चारो दिशाओ मे काम कर रहे हैं। कई टीमें अलग अलग इलाकों मे घटना से जुडी जानकारी जुटा रही हैं, त्रिनेत्र ही लुटेरों को पकड़ने मे सबसे ज्यादा कारगार साबित होगा। अब तक दो दर्जन से ज्यादा फुटेज देखने के साथ ही आसपास के इलाकों मे खुफिया तरीके से पुलिस काम कर रही है।
चकेरी थाने मे तैनात लगभग सभी पुलिस कर्मियों को घटना के इनपुट जुटाने मे लगाया गया है। पुलिस सूत्रों की माने तो जल्द ही घटना का खुलासा हो जायेगा।






