मनोरंजन
प्रियंका चोपड़ा की बेटी की दिखी पहली झलक
फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। इसके अलावा उनकी सोशल मीडिया पर भी सक्रियता खूब रहती है। हाल में ही प्रियंका चोपड़ा ने अपने पति निक जोनास का 30 वां जन्मदिन मनाया है। इस दौरान जोनास कपल ने जमकर मौज मस्ती की। प्रियंका चोपड़ा ने कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं। प्रियंका चोपड़ा ने जो भी फोटो साझा किए हैं, उसमें वह अपने पति निक जोनास के साथ बेहद खुश नजर आ रही हैं। इसी कड़ी में प्रियंका और निक की अच्छी दोस्तों में शामिल तमन्ना दत्त की ओर से भी एक फोटो साझा किया गया है। इसमें प्रियंका और निक जोनास की बेटी मालती भी नजर आ रही हैं।