देश
गहलोत बच गए, मंत्री फंस गए, सोनिया को सौंपी रिपोर्ट में मिली क्लीन चिट
सोनिया गांधी को राजस्थान पर रिपोर्ट सौंप दी गई। यानी अशोक गहलोत पर फिलहाल कोई कार्रवाई नहीं होगी। अजय माकन और मल्लिकाअर्जुन खडगे ने जो लिखित रिपोर्ट सोनिया गांधी को सौंपी है उसमें गहलोत के खेमे के तीन नेताओं पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की सिफारिश की गई है। बता दें कि अजय माकन और मल्लिकाअर्जुन खडगे पर्यवेक्षक के तौर पर राजस्थान गए थे। उन्होंने जयपुर से लौटने के बाद रिपोर्ट बनाई और उसे सोनिया गांधी को सौंप दिया गया।






