दिल्ली/एनसीआर

हिजाब मामले में सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई

नई दिल्ली । कर्नाटक के स्कूल कालेजों में हिजाब पहनने पर रोक को चुनौती देने वाले याचिकाकर्ताओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई होगी। इससे पहले सुनवाई टालने की मांग पर सुप्रीम कोर्ट ने गहरी नाराजगी जताई थी। कोर्ट ने याचिकाकर्ताओं को फटकार लगाते हुए कहा था कि आपने जल्द सुनवाई की मांग की थी जिस पर मामला सुनवाई के लिए लगाया गया और अब आप सुनवाई टालने की मांग कर रहे हैं। यह नहीं हो सकता। फोरम शापिंग (पसंदीदा बेंच चुनना) की इजाजत नहीं दी जा सकती।

जस्टिस हेमंत गुप्ता और जस्टिस सुधांशु धूलिया करेंगे सुनवाई
कर्नाटक के स्कूल कालेजों में हिजाब पहनने पर रोक का मामला जस्टिस हेमंत गुप्ता और जस्टिस सुधांशु धूलिया की पीठ के समक्ष लगा है। एक तथ्य यह भी है कि जस्टिस हेमंत गुप्ता 16 अक्टूबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। अगर उनकी पीठ ने इस मामले पर विस्तृत सुनवाई की तो फैसला भी 16 अक्टूबर तक आने की संभावना है। हालांकि अभी मामले में सिर्फ नोटिस जारी हुआ है, केस की मेरिट पर सुनवाई शुरू नहीं हुई है इसलिए अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।

सुप्रीम कोर्ट में हिजाब संबंधित कई मामले लंबित
सुप्रीम कोर्ट में कई याचिकाएं लंबित हैं जिनमें कर्नाटक के कालेज में पढ़ने वाली मुस्लिम लड़कियों ने स्कूल कालेजों में हिजाब पहनने पर रोक को चुनौती दी है। फातिमा बुशरा व अन्य याचिकाकर्ताओं ने हाई कोर्ट के आदेश के विरुद्ध अपील की है। कर्नाटक हाई कोर्ट ने 15 मार्च को राज्य सरकार के स्कूल कालेजों में हिजाब पहनने पर रोक लगाने के कालेज डेवलपमेंट कमेटी को अधिकार देने वाले सर्कुलर को सही ठहराया था।

JAN EXPRESS

जन एक्सप्रेस न्यूज़ – सच दिखाने की ज़िद हमारा उद्देश्य है आपको सही और निष्पक्ष खबरों से जोड़ना। जन एक्सप्रेस न्यूज़ यूट्यूब चैनल पर आप पाएंगे ताजा खबरें, विशेष रिपोर्ट, और सामाजिक मुद्दों पर गहन विश्लेषण। यहां हर खबर को पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ पेश किया जाता है। हम आपकी आवाज़ को बुलंद करने और समाज के हर कोने से जुड़ी सच्चाई को उजागर करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। राजनीति, समाज, शिक्षा, और मनोरंजन से जुड़ी हर खबर के लिए जुड़े रहें जन एक्सप्रेस न्यूज़ के साथ। 📢 सच दिखाने की ज़िद, हर सच के साथ! सब्सक्राइब करें और हर खबर से अपडेट रहें।
Back to top button