देश

बाढ़ को लेकर गृह मंत्री अमित शाह की बड़ी बैठक

असम लगातार बाढ़ की चपेट में रहता है। हर साल असम में बाढ़ बड़ा मुद्दा है। यही कारण है कि आज खुद गृह मंत्री अमित शाह ने बाढ़ के लिए जिम्मेदार कारणों को लेकर एक बड़ी समीक्षा बैठक की है। इस समीक्षा बैठक में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा भी मौजूद रहे। बैठक के बाद हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज बार-बार बाढ़ के लिए जिम्मेदार कारणों और समस्या से निपटने के लिए सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि अमित शाह ने समीक्षा बैठक के दौरान बाढ़ के बारहमासी मुद्दे के दीर्घकालिक समाधान पर जोर दिया। उन्होंने असम को बाढ़ मुक्त बनाने के लिए अंतर-मंत्रालयी और अंतर-विभागीय समन्वय पर भी जोर दिया।

कि गृह मंत्री अमित शाह फिलहाल पूर्वोत्तर के दौरे पर हैं। आज उन्होंने सिक्किम में एक कार्यक्रम में भाग लिया था। उन्होंने कहा था कि देश की सभी पंचायतों में अगले पांच वर्षों के दौरान प्राथमिक कृषि ऋण समितियां (पैक्स) स्थापित की जाएंगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इससे डेयरी उत्पादों के विपणन सहित विभिन्न गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और पूर्वोत्तर के लोगों को इससे विशेष फायदा होगा। इसके बाद वह असम के दौरे पर चले गए। असम में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ वह पार्टी के नए प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन भी करेंगे। जानकारी के मुताबित अमित शाह के यहां भाजपा के कार्यकर्ताओं को भी संबोधित करेंगे।इसके साथ ही अमित शाह पूर्वोत्तर के राज्यों के मुख्यमंत्रियों और पुलिस महानिदेशकों के साथ मादक पदार्थों के मुद्दे पर बैठक करेंगे, उत्तर पूर्वी अंतरिक्ष उपयोग केंद्र (एनई-सैक) की कार्यप्रणाली की समीक्षा करेंगे और भाजपा की असम इकाई के नवनिर्मित कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। गृह मंत्री शनिवार की शाम में पूर्वोत्तर के राज्यों के मुख्यमंत्रियों और पुलिस महानिदेशकों के साथ मादक पदार्थों को लेकर एक बैठक करेंगे। इससे पहले, वह एनई-सैक जाएंगे और उसकी कार्यप्रणाली की समीक्षा करेंगे।

JAN EXPRESS

जन एक्सप्रेस न्यूज़ – सच दिखाने की ज़िद हमारा उद्देश्य है आपको सही और निष्पक्ष खबरों से जोड़ना। जन एक्सप्रेस न्यूज़ यूट्यूब चैनल पर आप पाएंगे ताजा खबरें, विशेष रिपोर्ट, और सामाजिक मुद्दों पर गहन विश्लेषण। यहां हर खबर को पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ पेश किया जाता है। हम आपकी आवाज़ को बुलंद करने और समाज के हर कोने से जुड़ी सच्चाई को उजागर करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। राजनीति, समाज, शिक्षा, और मनोरंजन से जुड़ी हर खबर के लिए जुड़े रहें जन एक्सप्रेस न्यूज़ के साथ। 📢 सच दिखाने की ज़िद, हर सच के साथ! सब्सक्राइब करें और हर खबर से अपडेट रहें।
Back to top button