देश
लड़की ने किया शादी से इनकार तो पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया
झारखंड के दुमका से एक बार फिर एक तरफा प्यार में किसी को मारने की खबर आ रही है। जरमुंडी थाना इलाके के भरतपुर गांव में मारुती कुमार नाम की एक लड़की थी। उस लड़की से शादी शुदा राजेश राउत एकतरफा प्यार करता था। बताया जा रहा है कि लड़की ने आरोपी से शादी करने से इनकार कर दिया था। इसी कारण आरोपी नाराज हो गया था। उसने पेट्रोल डालकर उसे जिंदा जलाने की कोशिश की। घटना को अंजाम देने के बाद वह फरार हो गया था। फिलहाल उसे गिरफ्तार किया गया है। वहीं युवती को गंभीर हालत में दुमका से रांची ले जाया गया जहां उसे रिम्स में भर्ती कराया गया था। रिम्स में उसकी मौत हो चुकी है।






