देश

राज्यपाल पद की प्रतिष्ठा कम करने की कोशिश की तो हो सकते हैं ‘बर्खास्त’!

तिरूवनंतपुरम। केरल में राज्यपाल और सरकार के बीच जमकर वार पलटवार का दौर देखने को मिल रहा है। सत्तारूढ़ एलडीएफ गठबंधन और राजभवन के जो टकराव है। वह लगातार बढ़ता ही जा रहा है। इन सब के बीच केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने सख्त लहजे में चेतावनी भी दे दी है। उनकी यह चेतावनी राज्य सरकार के मंत्रियों के दिए हैं जो लगातार राज्यपाल के खिलाफ प्रतिक्रिया देते रहते हैं। उनके कार्यालय ने ट्वीट कर लिका कि माननीय राज्यपाल श्री आरिफ मोहम्मद खान ने कहा है: मुख्यमंत्री और मंत्रिपरिषद को राज्यपाल को सलाह देने का पूरा अधिकार है। लेकिन मंत्रियों के ऐसे निजी बयान जिनसे राज्यपाल पद की प्रतिष्ठा कम होती है, पर उन्हें हटाए जाने सहित कार्रवाई की जा सकती है।

सीपीआई(एम) का पलटवार 

राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान की चेतावनी पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के पोलित ब्यूरो ने पलटवार किया।   सीपीआई (एम) के केंद्रीय नेतृत्व ने कहा कि बयान ने खान के “राजनीतिक पूर्वाग्रह” और एलडीएफ सरकार के लिए “शत्रुता” को “उजागर” कर दिया है। पार्टी ने इस मामले में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हस्तक्षेप की भी मांग की। माकपा पोलित ब्यूरो ने एक बयान में कहा, भारत के राष्ट्रपति को केरल के राज्यपाल को इस तरह के संविधान विरोधी और लोकतंत्र विरोधी बयान देने से रोकने के लिए हस्तक्षेप करना चाहिए।कि केरल विधानसभा द्वारा पारित लोकायुक्त विधेयक और विश्वविद्यालय कानून संशोधन विधेयकों पर हस्ताक्षर करने के साथ ही राज्य के विश्वविद्यालयों में नियुक्ति आदि मुद्दों को लेकर खान और सत्तारूढ़ वाम मोर्चा आमने-सामने हैं। कई वामपंथी मंत्रियों का कहना है कि राज्यपाल मंत्रिपरिषद की सिफारिश के अनुसार कदम उठाने के लिए बाध्य हैं और किसी विधेयक पर हस्ताक्षर किए या उसे वापस भेजे बिना अनिश्चितकाल तक उसे लटका कर नहीं रख सकते।

JAN EXPRESS

जन एक्सप्रेस न्यूज़ – सच दिखाने की ज़िद हमारा उद्देश्य है आपको सही और निष्पक्ष खबरों से जोड़ना। जन एक्सप्रेस न्यूज़ यूट्यूब चैनल पर आप पाएंगे ताजा खबरें, विशेष रिपोर्ट, और सामाजिक मुद्दों पर गहन विश्लेषण। यहां हर खबर को पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ पेश किया जाता है। हम आपकी आवाज़ को बुलंद करने और समाज के हर कोने से जुड़ी सच्चाई को उजागर करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। राजनीति, समाज, शिक्षा, और मनोरंजन से जुड़ी हर खबर के लिए जुड़े रहें जन एक्सप्रेस न्यूज़ के साथ। 📢 सच दिखाने की ज़िद, हर सच के साथ! सब्सक्राइब करें और हर खबर से अपडेट रहें।
Back to top button