देश

दिल्ली में आयोजित होगा अंतरराष्ट्रीय जल प्रहरी समारोह

नयी दिल्ली। जल शक्ति मंत्रालय के संयुक्त तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय जल प्रहरी समारोह का आयोजन इस वर्ष दिसंबर में नयी दिल्ली में आयोजित किया जायेगा जिसमें ब्रिटेन, स्वीडन, इजराइल, डेनमार्क सहित कई देशों के जल संरक्षण कार्यकर्ता, विशेषज्ञ आदि हिस्सा लेंगे। सरकारी टेल डॉट कॉम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमेया साठे ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय जल प्रहरी समारोह मेंजल शक्ति मंत्रीगजेंद्र सिंह शेखावत मुख्य अतिथि होंगे।

इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिये ब्रिटेन, स्वीडन, डेनमार्क, इजरायल, नामीबिया, बोत्सवाना, कीनिया, बोस्निया, इरिट्रिया सहित कई देशों के राजदूतों व अंतरराष्ट्रीय जल संरक्षण कार्यकर्ताओँ, विशेषज्ञों, वैज्ञानिकों को आमंत्रित किया गया है। इस कार्यक्रम में विशेषज्ञ, जल संरक्षण कार्यकर्ताजल उपलब्धता बढ़ाने के लिए दुनिया भर में अपनाई जा रही आधुनिक तकनीक, जल आत्मनिर्भर भारत की उपलब्धियों, चुनातियों पर विमर्श करेंगे।

JAN EXPRESS

जन एक्सप्रेस न्यूज़ – सच दिखाने की ज़िद हमारा उद्देश्य है आपको सही और निष्पक्ष खबरों से जोड़ना। जन एक्सप्रेस न्यूज़ यूट्यूब चैनल पर आप पाएंगे ताजा खबरें, विशेष रिपोर्ट, और सामाजिक मुद्दों पर गहन विश्लेषण। यहां हर खबर को पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ पेश किया जाता है। हम आपकी आवाज़ को बुलंद करने और समाज के हर कोने से जुड़ी सच्चाई को उजागर करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। राजनीति, समाज, शिक्षा, और मनोरंजन से जुड़ी हर खबर के लिए जुड़े रहें जन एक्सप्रेस न्यूज़ के साथ। 📢 सच दिखाने की ज़िद, हर सच के साथ! सब्सक्राइब करें और हर खबर से अपडेट रहें।
Back to top button