देश

कपिल पाटिल ने कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव का उड़ाया मजाक

ठाणे  । केंद्रीय मंत्री और महाराष्ट्र के भिवंडी से लोकसभा सदस्य कपिल पाटिल ने कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव का मजाक उड़ाते हुए शनिवार कोकहा कि उस पार्टी में किसी का नियंत्रण नहीं है। कल्याण में पत्रकारों से बातचीत में, उन्होंने यह भी कहा कि राहुल गांधी ऐसे समय में भारत जोड़ो यात्रा का नेतृत्व कर रहे हैं, जब उनकी पार्टी ‘टुकड़ों में टूट रही है’।

केंद्रीय पंचायती राज राज्य मंत्री ने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में अध्यक्ष का चुनाव बिना किसी विवाद के अनुशासित तरीके से होता है। उन्होंने दावा किया, ‘‘कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव में हर उम्मीदवार दूसरों को पछाड़ने की कोशिश कर रहा है। हर दिन, हमें उम्मीदवारों के रूप में नये नाम सुनने को मिलते हैं।

JAN EXPRESS

जन एक्सप्रेस न्यूज़ – सच दिखाने की ज़िद हमारा उद्देश्य है आपको सही और निष्पक्ष खबरों से जोड़ना। जन एक्सप्रेस न्यूज़ यूट्यूब चैनल पर आप पाएंगे ताजा खबरें, विशेष रिपोर्ट, और सामाजिक मुद्दों पर गहन विश्लेषण। यहां हर खबर को पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ पेश किया जाता है। हम आपकी आवाज़ को बुलंद करने और समाज के हर कोने से जुड़ी सच्चाई को उजागर करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। राजनीति, समाज, शिक्षा, और मनोरंजन से जुड़ी हर खबर के लिए जुड़े रहें जन एक्सप्रेस न्यूज़ के साथ। 📢 सच दिखाने की ज़िद, हर सच के साथ! सब्सक्राइब करें और हर खबर से अपडेट रहें।
Back to top button