देश

नरेंद्र मोदी को लेकर ललन सिंह का विवादित बयान

भाजपा से अलग होने के बाद जदयू जबरदस्त तरीके से केंद्र की मोदी सरकार पर हमलावर है। इन सबके बीच जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर विवादित बयान सामने आया है। इस बयान के बाद अब भाजपा ललन सिंह पर जबरदस्त तरीके से हमलावर हो गई हैं। पूर्व कानून मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने ललन सिंह के बयान पर पलटवार करते हुए नीतीश कुमार से ही सवाल पूछ लिया। रविशंकर प्रसाद ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के बारे में ऐसी भाषा का प्रयोग करना शर्मनाक है, नीतीश कुमार जी से मैं पूछूंगा कि आपके राष्ट्रीय अध्यक्ष की यही शालीनता है?

रविसंकर प्रसाद ने दावा किया कि आज तक आजाद भारत के इतिहास में किसी ने PM के बारे में इस तरह की बात नहीं की। ये देश के गरीबों और पिछड़ों का अपमान है। भाजपा नेता ने आगे कहा कि आज मुझे ललन बाबू से एक ही सवाल पूछना है कि हमारे पीएम पर उनकी इतनी आपत्ति है तो 2019 लोकसभा चुनाव किसके बलबूते पर जीते थे? नीतीश बाबू के बलबूते पर जीते थे या नरेंद्र मोदी जी के नाम पर जीते थे? भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा कि ललन सिंह की सामंती मानसिकता से आज पूरे बिहार के नागरिक शर्म महसूस कर रहे हैं। पिछड़ों और अतिपिछड़ों को देश में राजनीतिक सशक्तिकरण का कार्य कर्पूरी ठाकुर- कैलाशपति मिश्र की सरकार ने किया था।

संजय जायसवाल ने कहा कि जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने साहू समाज सहित सभी अति पिछड़ों का अपमान किया है । मोदी जी की जाति का मुख्य काम तेली समाज के कोल्हू में जो बैल जोते जाते थे उनको चलाना रहा है। इस उपजाति की संख्या महज कुछ लाख है। उन्होंने कहा कि वहां से एक व्यक्ति आगे बढ़कर पूरे देश का नेतृत्व करता है ,यह इस देश के अति पिछड़े समाज के लिए गर्व की बात है।

JAN EXPRESS

जन एक्सप्रेस न्यूज़ – सच दिखाने की ज़िद हमारा उद्देश्य है आपको सही और निष्पक्ष खबरों से जोड़ना। जन एक्सप्रेस न्यूज़ यूट्यूब चैनल पर आप पाएंगे ताजा खबरें, विशेष रिपोर्ट, और सामाजिक मुद्दों पर गहन विश्लेषण। यहां हर खबर को पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ पेश किया जाता है। हम आपकी आवाज़ को बुलंद करने और समाज के हर कोने से जुड़ी सच्चाई को उजागर करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। राजनीति, समाज, शिक्षा, और मनोरंजन से जुड़ी हर खबर के लिए जुड़े रहें जन एक्सप्रेस न्यूज़ के साथ। 📢 सच दिखाने की ज़िद, हर सच के साथ! सब्सक्राइब करें और हर खबर से अपडेट रहें।
Back to top button