देश

कानून मंत्री ने न्‍यायपालिका-कार्यपालिका में समन्‍वय पर दिया जोर

गुजरात के एकता नगर में कानून और न्याय मंत्रालय की ओर से आयोजित हो रहा है। केंद्रीय कानून और न्याय मंत्री किरन रिजिजू इसके मद्देनजर गुजरात में हैं। उन्होंने मीडिया से वर्तामन दौर के कानूनों को लेकर बात की है। कानून मंत्रियों और कानून सचिवों के अखिल भारतीय सम्मेलन पर केंद्रीय कानून मंत्री के रिजिजू ने कहा कि हम देखेंगे कि क्या सभी कानून वर्तमान परिदृश्य के लिए प्रासंगिक हैं, यहां तक ​​कि व्यापार और लोगों के जीवन के दृष्टिकोण से भी। हम सभी कानून मंत्रियों के सुझाव लेंगे और सामूहिक निर्णय लेंगे।

केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि हमने मध्यस्थता विधेयक के बारे में बात की, जहां पति और पत्नी के बीच कोई समस्या है, तो वे समस्या को हल करने के लिए मध्यस्थ नियुक्त कर सकते हैं क्योंकि अदालती प्रक्रियाएं बहुत लंबी हैं और कई लोग अदालत जाने से भी डरते हैं। केंद्रीय विधि और न्‍याय मंत्री किरेन रिजिजू ने न्‍यायपालिका और कार्यपालिका में समन्‍वय पर जोर दिया ताकि न्‍याय दिलाने में देरी न हो।कि दो दिन के इस सम्मेलन का आयोजन विधि और न्याय मंत्रालय ने किया है। सम्मेलन का उद्देश्य नीति निर्माताओं को भारतीय कानूनी और न्यायिक प्रणाली से संबंधी मुद्दों पर चर्चा करने के लिए एक साझा मंच प्रदान करना है। इस सम्मेलन के माध्यम से राज्य और केंद्र शासित प्रदेश अपनी सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा करेंगे, नए विचारों का आदान-प्रदान और आपसी सहयोग बढाने पर चर्चा करेंगे।

JAN EXPRESS

जन एक्सप्रेस न्यूज़ – सच दिखाने की ज़िद हमारा उद्देश्य है आपको सही और निष्पक्ष खबरों से जोड़ना। जन एक्सप्रेस न्यूज़ यूट्यूब चैनल पर आप पाएंगे ताजा खबरें, विशेष रिपोर्ट, और सामाजिक मुद्दों पर गहन विश्लेषण। यहां हर खबर को पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ पेश किया जाता है। हम आपकी आवाज़ को बुलंद करने और समाज के हर कोने से जुड़ी सच्चाई को उजागर करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। राजनीति, समाज, शिक्षा, और मनोरंजन से जुड़ी हर खबर के लिए जुड़े रहें जन एक्सप्रेस न्यूज़ के साथ। 📢 सच दिखाने की ज़िद, हर सच के साथ! सब्सक्राइब करें और हर खबर से अपडेट रहें।
Back to top button