उत्तर प्रदेशमहराजगंजराज्य खबरें

महराजगंज: पेड़ की टहनियां काटते समय हाईटेंशन तार की चपेट में आया बुजुर्ग

जन एक्सप्रेस/महराजगंज:  जिले के लक्ष्मीपुर क्षेत्र के बैजनाथपुर उर्फ चरका गांव में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। पेड़ की टहनियां काटते समय एक बुजुर्ग हाईटेंशन बिजली तार की चपेट में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए घायल बुजुर्ग को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार किया।

हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए बुजुर्ग को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, बुजुर्ग पेड़ की टहनियां काट रहा था, तभी वह ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन बिजली तार की चपेट में आ गया। करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गया।

फिलहाल घायल का उपचार जारी है और चिकित्सक उसकी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button