देश

पार्थ चटर्जी की गिरफ्तारी के बीच बोलीं ममता बनर्जी

कोलकाता। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को स्कूल भर्ती घोटाले में पार्थ चटर्जी की गिरफ्तारी के संबंध में खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि मीडिया ट्रायल चल रहा है और भाजपा मीडिया, न्यायपालिका और राजनीतिक दलों को डरा रही है। दरअसल, स्कूल भर्ती घोटाले को लेकर तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के बीच में वाकयुद्ध चल रहा है। इसी कड़ी में ममता बनर्जी ने भाजपा पर निशाना साधा है।

ED का इस्तेमाल कर रही भाजपा

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पार्थ चटर्जी की गिरफ्तारी के संबंध में कहा कि मामला विचाराधीन है। अभी तक कुछ भी साबित नहीं हुआ है। मीडिया ट्रायल चल रहा है। भाजपा मीडिया, न्यायपालिका, राजनीतिक दलों को डरा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा लोगों की आजादी छीनने के लिए पेगासस का इस्तेमाल कर रही है, लोगों के घरों से पैसे लूटने के लिए ईडी और सीबीआई का इस्तेमाल कर रही है।

मीडिया ट्रायल बंद करें

इससे पहले ममता बनर्जी ने कहा था कि मीडिया ट्रायल नहीं होना चाहिए तथा सच का पता लगाने का जिम्मा न्यायपालिका पर छोड़ दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा था कि कभी-कभी ऐसी खबरें गुमराह करती हैं और बदनामी करती हैं जबकि वे सच नहीं होती हैं।

JAN EXPRESS

जन एक्सप्रेस न्यूज़ – सच दिखाने की ज़िद हमारा उद्देश्य है आपको सही और निष्पक्ष खबरों से जोड़ना। जन एक्सप्रेस न्यूज़ यूट्यूब चैनल पर आप पाएंगे ताजा खबरें, विशेष रिपोर्ट, और सामाजिक मुद्दों पर गहन विश्लेषण। यहां हर खबर को पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ पेश किया जाता है। हम आपकी आवाज़ को बुलंद करने और समाज के हर कोने से जुड़ी सच्चाई को उजागर करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। राजनीति, समाज, शिक्षा, और मनोरंजन से जुड़ी हर खबर के लिए जुड़े रहें जन एक्सप्रेस न्यूज़ के साथ। 📢 सच दिखाने की ज़िद, हर सच के साथ! सब्सक्राइब करें और हर खबर से अपडेट रहें।
Back to top button